March 12, 2025 8:42 PM

Menu

एमएलसी आशुतोष सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा काला झंडा दिखाया गया

 जितेंद्र चंद्रवंशी-दुद्धी, सोनभद्र (सोनप्रभात)

 

 

 

  • 👉 कोविड-19 टीकाकरण लगाए जाने पर व्यक्ति होगा नपुंसक बयान पर तल्ख हुए बीजेपी कार्यकर्ता

 

दुद्धी,सोनभद्र।मुंसिफ कोर्ट परिसर में आयोजित नवनिर्वाचित सिविल बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने आए एमएलसी/विधायक आशुतोष सिन्हा का भारतीय जनता पार्टी दुद्धी के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व जिला मंत्री भाजपा दिलीप कुमार पांडेय एडवोकेट, नगर मंडल महामंत्री मनीष कुमार जयसवाल, सूरज देव सेठ, युवा अध्यक्ष सुमित कुमार सोनी, मोनू सिंह, अनुराग कुमार त्रिपाठी, कुंदन कुमार, सभासद धनंजय रावत, संजू तिवारी, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर वैश्विक महामारी करोना टीकाकरण लगाए जाने से व्यक्ति होगा नपुंसक के एमएलसी के बयान का काला झंडा दिखाकर आशुतोष सिन्हा वापस जाओ वापस जाओ का नारा तहसील गेट से मुंसिफ कोर्ट गेट तक काला झंडा लहरा कर तल्ख लहजे में विरोध दुद्धी आगमन पर एमएलसी का किया गया।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी पंकज कुमार सिंह ने मय सुरक्षाकर्मी के साथ स्थिति को नियंत्रण में लेकर शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि को सम्मिलित कराया।

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On