दुद्धी:आज 7 मार्च,शनिवार को बीआरसी परिसर स्थित कंपोजिट स्कूल दुद्धी का वार्षिकोत्सव एवं शैक्षिक संगोष्ठी समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कमलेश मोहन (नगर पंचायत अध्यक्ष, दुद्धी) एवं विशिष्ट अतिथि प्रेम शंकर राम (खण्ड शिक्षा अधिकारी, दुद्धी) व कमल कानू (पूर्व चेयरमैन, दुद्धी) ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ किया।

इसके बाद मुख्य अतिथि कमलेश मोहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि “प्राथमिक शिक्षा राष्ट्र के विकास की रीढ़ है।परिषदीय स्कूलों के बच्चे कॉन्वेंट से पीछे नहीं हैं।”
जितेन्द्र चौबे ( जिला उपाध्यक्ष उ.प्र.प्रा. शि. संघ, सोनभद्र) ने कहा कि अब परिषदीय स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों से भी अधिक आधुनिक उपकरणों से डिजिटल शिक्षा दी जाती है जिससे कहीं कहीं परिषदीय स्कूलों में भी प्रवेश को लेकर मारा मारी दिखती है।इसी क्रम में कंपोजिट स्कूल दुद्धी में भी प्रवेश के लिए प्रति वर्ष अभिभावकों और छात्रों में उत्साह बना रहता है।ये बताता है कि क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों के प्रति समाज में लोगों का विश्वास बढ़ा है।” भोलानाथ अग्रहरि (मंडलीय मंत्री, उ.प्र.प्रा.शि. संघ) ने कहा कि “इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर मन हर्षित है।बच्चों का उत्साह और सांस्कृतिक प्रतिभा सराहनीय है।” इस बीच कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथि राम विशाल चौरसिया(बीडीओ,दुद्धी) ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प, प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीवी, टैबलेट आदि से बच्चे डिजिटल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
अंत में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रेम शंकर राम (खण्ड शिक्षा अधिकारी, दुद्धी) ने सबका आभार व्यक्त करते हुए एक बेहतरीन गीत प्रस्तुत किया और कहा कि ब्लॉक दुद्धी के अभिभावकों से अपील है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न होने पाए।बच्चों को पास के परिषदीय स्कूलों में अवश्य प्रतिदिन भेजें।शिक्षा ही विकास का आधार है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों,शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षामित्र, अनुदेशक, स्टाफ का हार्दिक आभार। इस बीच बच्चियों द्वारा प्रस्तुत बालिका भ्रूण हत्या की थीम पर बने लघुनाटिका ने उपस्थित जनसमुदाय की आंखें नम कर दीं। सभी लोगो ने मुक्त कंठ से कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में पूरे वर्ष की शैक्षिक गतिविधियों में कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम स्थान पर चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया गया।साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर ए.आर.पी. श्यामसुंदर, उज्ज्वल मौर्य, योगेन्द्र यादव, रामसूरत शिक्षक भोलानाथ, लोकपति वर्मा, राकेश शर्मा, शशिकांत, अविनाश गुप्ता, बिहारी लाल, तत्सत तिवारी, विवेक शांडिल्य, निरंजन, ओमप्रकाश, राजेश झा, लल्लूराम, विवेक तिवारी, मो. आजम, पीयूष, प्रधानाध्यापिका माधुरी पाण्डेय, रेनू कन्नौजिया, विभा चौरसिया आदि लोग उपस्थित थे। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र चौबे और अमिता तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.

















