June 26, 2025 8:47 AM

Menu

कनहर परियोजना डूब क्षेत्र के विस्थापित समिति के अध्यक्ष समस्याओं को लेकर परियोजना के मुख्य अभियंता से मिले।

  • समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना डूब क्षेत्र के समिति के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर प्रसाद निराला के नेतृत्व में आज दोपहर में परियोजना के मुख्य अभियंता हरप्रसाद से मुलाकात कर परियोजना डूब क्षेत्र के विस्थापितों ने डूब क्षेत्र के संबंधित कई समस्याओं को रखा। समिति के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद निराला ने बताया कि डूब क्षेत्र में जिन विस्थापितों के नाम अभी सूची में जोड़ें नहीं गए हैं उनका नाम जोड़ने तथा डूब क्षेत्र में पेयजल की समस्या के अलावा अन्य समस्याओं के बारे में समिति के सदस्यों ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को अवगत कराया। मुख्य अभियंता ने समिति के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद निराला को भरोसा दिया कि प्रशासनिक अधिकारियों के बीच शीघ्र बैठक होने के बाद समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष ने बाकी तमाम डूब क्षेत्र के विस्थापितों का नाम अभी सूचीबद्ध नहीं किया गया है और ना ही समस्याओं का समाधान किया गया है बरसात का समय आ चुका है और लोगों की समस्याओं का समाधान परियोजना के अधिकारियों के द्वारा अभी तक नहीं किया गया है जो चिंता का विषय है। अगर समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो डूब क्षेत्र के विस्थापित आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग परियोजना के अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। इसके पूर्व परियोजना के मुख्य अभियंता हरप्रसाद ने परियोजना में हो रहे छिटपुट कामों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दे की बजट के अभाव में कनहर सिंचाई परियोजना का कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो गया है और किसानों के उम्मीदों पर पानी फेर रहा है। लोगों ने कनहर सिंचाई परियोजना निर्माण से संबंधित मिले धन की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग किया है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On