June 24, 2025 4:30 PM

Menu

कम्बल वितरण -: पतरिहा प्राथमिक विद्यालय पर तहसीलदार सुरेश चंद्र, जिला प्रचारक एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा असहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया।

दुद्धी – सोनभद्र 

जितेंद्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात

दुद्धी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पतरिहा विंढमगंज  में असहाय , जरूरतमन्दों के बीच कम्बल वितरण किया गया। जरूरतमन्दों के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गयी।

तहसीलदार सुरेश चंद द्वारा गरीबों को कंबल प्रदान करते हुए।

प्राथमिक विद्यालय पर तहसीलदार दुद्धी सुरेश चंद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक नितिन साथ में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी विंढमगंज, मनोज मिश्रा जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, दिलीप कुमार पांडे एडवोकेट नगर पंचायत मनोनीत सदस्य भाजपा के वरिष्ठ नेता राजन चौधरी ( सेवानिवृत्त जज) आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नितिन के द्वारा कंबल बांटते हुए।

तहसीलदार दुद्धी के नेतृत्व में 50 असहाय गरीब लोगों को कड़कड़ाती ठंड में कंबल वितरण कर सरकार के उपक्रम का लाभ दिलाया गया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On