February 6, 2025 6:38 AM

Menu

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत “भारत जोड़ो यात्रा” की सफलता। – ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू

विंध्य नगर / सिंगरौली / सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात

कर्नाटक विधान सभा के नतीजों ने कांग्रेसियों का मनोबल बढ़ा दिया है, वहां की जनता ने बता दिया है धन बल,छलबल ,झूठे जुमलों तथा संस्थाओं के दुरुपयोग से चुनाव नही जीते जा सकते, हमारे नेताओं तथा वर्तमान नेतृत्व ने सदैव मुहब्बत और भाईचारे की राजनीति की है, यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश उपाध्यक्ष (परिवहन प्रकोष्ठ) ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का!! राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस जनों का मनोबल तो बढ़ा ही था पूरे देश ने उनके मुहब्बत एवम भाईचारे के संदेश को महत्व दिया है इसी का सुपरिणाम है कि वहां की प्रबुद्ध जनता ने इतना प्रचंड बहुमत दिया है।

झूठे जुमलों से चुनाव नही जीता जा सकता!! आज विपक्ष एक जुट हो चुका है , आने वाले चुनावों में भाजपा की हार सुनिश्चित है!! झारखंड, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव तो हम जीत ही रहे है, केंद्र में भी सभी दल मिलकर अपनी सरकार बनायेंगे !! इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर प्रसन्नता व्यक्त की।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On