February 23, 2025 10:23 AM

Menu

कलेक्टर साहिब सबसे पहले आप बिजली विभाग को सुधारिये!

सुरेश गुप्त’ग्वालियरी’

विन्ध्यनगर- सिंगरौली- सोनप्रभात

जनपद सिंगरौली का सबसे नाजुक व बीमार विजली विभाग सदैव चर्चा में रहता है।  बात बात में रूठना हर मौसम से प्रताड़ित होकर कॉमा में चले जाना इसकी नीयत बन चुकी हैै।  ”हम नहीं सुधरेंगे ”को चरितार्थ करता हुआ  यह विभाग दिन प्रतिदिन नए आयाम प्रस्तुत कर रहा है, प्रतीत होता है जनपद के सभी जन प्रतिनिधियों एवम् समाज सेवी नेताओं ने भी इस विभाग से हार मान ली है।  विद्युत उपभोक्ताओं का दोष मात्र इतना है कि उन्होंने इनसे अपने घर के लिए रौशनी माँग ली। घर बैठे मनमानी विद्युत बिल भेजना, फिर वसूलना तथा शिकायत करने पर निवारण न कर धमकी देना उनके बाहुबली व्यक्तित्व का अनुभव कराता है।

एक आदर्श वाक्य – पहले जमा करो फिर देखेंगें!! आपने बहस की और एक धमकी का धमाका , बहस नही वरना काम में रुकावट डालने के जुर्म में शिकायत!!

सो आदरणीय कलेक्टर महोदय आदरणीय विधायक गण तथा सम्मानित नेता गण इस विभाग को सुधारने मे मदद कीजिए , लोगों का धैर्य समाप्त होता जा रहा है, आक्रोश बढ़ता जा रहा है । इस शांति प्रिय जनपद में आंदोलन को न्यौता मत दीजिये।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On