June 26, 2025 10:07 AM

Menu

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पहुंची सोनभद्र, बीजेपी पर जम कर बरसे प्रमोद तिवारी।

सोनभद्र – सोन प्रभात / आशीष गुप्ता – जितेंद्र चंद्रवंशी

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही प्रतिज्ञा यात्रा आज सोनभद्र में पहुंची। सोनभद्र में उत्साह से लबरेज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रतिज्ञा यात्रा में शमिल कांग्रेस नेता व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पौत्र श्री विभाकर शास्त्री, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय समेत अन्य नेताओं का गर्मजोशी से माल्यार्पण कर स्वागत किया।

ओबरा में आयोजित जन सभा में राजेश मिश्रा ने भाजपा पर सार्वजनिक उपक्रमों को जानबूझ कर घाटे में दिखाते हुए अपने मित्र अडानी-अंबानी को बेचने का आरोप लगाया वही प्रमोद तिवारी ने लोक सभा सांसद पकौड़ी लाल कोल द्वारा ब्राह्मणों व क्षत्रियों के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी पर प्रधानमंत्री मोदी को माफी मांगने को कहा। इस दरम्यान कांग्रेस कमिटी सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रामराज गौड़, राजीव त्रिपाठी, मनोनित रवि, ईश्वरी नारायण सिंह समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On