June 24, 2025 4:25 AM

Menu

किसान धान खरीद में हो रही कालाबाजारी को लेकर सपा का मार्च।

  •  किसान यात्रा का 7 वां दिन।

दुद्धी – सोनभद्र 

जितेंद्र चन्द्रवंशी- सोनप्रभात

दुद्धी विधानसभा में दुद्धी के गोंडवाना भवन से यात्रा चलकर म्योरपुर तिराहे से होते हुए किसान मंडी एफ.सी.आई धान खरीद एवं क्रय-विक्रय धान खरीद हाट के पास पहुंची l जहां सपा के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने किसानों के धान खरीदारी ना होने पर रोष व्यक्त किया तथा सरकार से किसान के धान खरीदी में हो रहे कालाबाजारी रोकने की मांग की तथा किसानों के समर्थन में नारे लगाए गएl

लंबा काफिला, ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल से सपा के कार्यकर्ता मंडी समिति से होते हुए डूमरडीहा, भट्टी मोड़ ,झारो से मझौली ,दुमुहान के रास्ते रजखड़ ,बीडर होते हुए दुद्धी क्रिकेट ग्राउंड में यात्रा समाप्त किया गयाl इस मौके पर श्री विजय यादव जिला अध्यक्ष सपा ने किसान विरोधी काला कानून को वापस लेने की बात कही तथा पूर्व मंत्री माननीय विजय सिंह गौड़ ने किसान के धान समय से खरीदारी नहीं होने पर रोष व्यक्त किया तथा सागोबांध लैंपस पर सदैव से धान खरीदी होती थी, जिसे वर्तमान में बंद कर दिया गया उसे बहाल कर किसानों की धान खरीदी की मांग करने की बात भी कही l

इस मौके पर जुबेर आलम विधानसभा अध्यक्ष ने किसान उत्पीड़न बंद करते हुए धान क्रय केंद्रों पर किसानों की बैठने ,दवा ,पानी, अलाव की मांग भी की l इस यात्रा के दौरान हरिहर यादव, कलामुद्दीन ,राजेश यादव, विद्यंत घसिया, लाल चंद कुशवाहा, गौस मोहम्मद ,गौरव अग्रहरी ,दीपक जौहरी, अवध नारायण यादव ,सकरार अहमद ,शंभू गुप्ता ,रमाशंकर प्रधान, अवधेश मिश्रा ,प्रेम सागर पांडे, केदार यादव, सुमेर गौड़, साथ ही साथ सिक्कों की संख्या में किसान व समाजवादी पार्टी के नेतागण उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On