June 24, 2025 12:27 PM

Menu

कोरोना से छिड़ी इस जंग में कार्यरत अधिकारियों को सम्मानित कर जज्बे को सलाम कर रहे भाजपा कार्यकर्ता।

म्योरपुर /सोनभद्र
अमित रावत/श्यामचरण -सोनप्रभात

म्योरपुर विकास खण्ड क्षेत्र में कोरोना महामारी से निजात , समाज को सुरक्षित , जागरूक करने हेतु जहाँ स्वास्थ्यकर्मी, डॉक्टर, नर्स, पुलिस, मीडिया अपने अपने स्तर पर निःस्वार्थ भाव से कार्य को अंजाम दे रहे है। वही दूसरी ओर आम जनमानस तथा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों द्वारा सम सामयिक काल मे सम्बन्धित कार्यकर्ता , अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया जा रहा है। साथ- साथ उनके मनोबल बढ़ाने के अलावा अपना सहयोग भावना भी प्रदर्शित कर रहे है।

इस क्रम में म्योरपुर चिकित्सा अधिकारी डॉ0 फिरोज आबेदीन को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। भाजपा जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार,म्योरपुर मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार, जिला कार्यसमिति सदस्य होरीलाल पासवान, जिला सह संयोजक आई टी विभाग अमित रावत, मण्डल उपाध्यक्ष अमरकेश सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष गोविंद राम, मण्डल महामंत्री रामसहाई, मण्डल मंत्री भाई लाल मिश्रा आदि द्वारा जरूरतमन्दों के सहयोग के साथ साथ अधिकारियों को उनके कार्य के लिए अपने स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On