February 23, 2025 10:08 AM

Menu

क्या आप जानते है? एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला कौन थी ?

संकलन – एस०के०गुप्त “प्रखर”– सोनप्रभात 

 

आज का दिन इतिहास में 28 नवम्बर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं की जानकारी इस प्रकार है :—-

  • 28 नवंबर 1821 को पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की थी।
  • 28 नवंबर 1854 को डच सेना ने बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया था।
  • 28 नवंबर 1872 विलहेल्म रीस विश्व के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखी कोटोपाक्सी के शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बने।
इंद्राणी सिंह
  • 28 नवंबर 1893 न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
  • 28 नवंबर 1912 इस्माइल कादरी के नेतृत्व में तुर्की से अल्बानिया की आजादी का ऐलान किया गया।
  • 28 नवंबर 1919 लेडी एस्टर ब्रिटिश हाउस ऑफ कामंस के लिए चुनी गईं। वह इस सदन में पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
  • 28 नवंबर 1967 ब्रिटेन में फुट एंड माउथ बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह की घुड़दौड़ पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई।
  • 28 नवंबर 1960 मॉरितानिया ने आजादी की घोषणा की और फ्रांसीसी समुदाय को छोड़ दिया।
  • 28 नवंबर 1990 ब्रिटेन की लौह महिला मार्ग्रेट थैचर ने औपचारिक रूप से महारानी को अपना इस्तीफा सौंप दिया और डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ा।

  • 28 नवंबर 1990 को चुनावों के बाद जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे।
  • 28 नवंबर 1893 को न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया था।
  • 28 नवंबर 1994 नोर्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता दूसरी बार ठुकराई।
  • 28 नवंबर 1996 को कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं थी।
  • 28 नवंबर 1997 को प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  • 28 नवंबर 1999 को दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप हॉकी का ख़िताब जीता था और भारत ने मलेशिया को हराकर कांस्य पदक जीता था।
  • 28 नवंबर 2000 नीदरलैंड की संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर विशेष परिस्थितियों में इच्छा मृत्यु की इजाजत दी।

इनका होता है जन्मदिन:—–

  • 28 नवंबर 1757 को अंग्रेजी कवि, चित्रकार और प्रिंट मेकर विलियम ब्लेक का जन्म हुआ था।
  • 28 नवंबर 1945 को अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी एलिजाबेथ विनस्टेड का जन्म हुआ था।
  • 28 नवंबर 1984 को भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामीका जन्म हुआ था।

इनकी होती है पुण्यतिथि:—–

  • 28 नवंबर 1890 को भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का निधन हुआ था।
  • 28 नवंबर 1939 को कनाडाई-अमेरिकी शिक्षक, चिकित्सक, ईसाई पादरी, खेल प्रशिक्षक, और प्रर्वतक जेम्स नाइस्मिथ का निधन हुआ था।
  • 28 नवंबर 1954 को महान भैतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन हुआ था।
  • 28 नवंबर 1994 को प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता- निर्देशक भालजी पेंढारकर का निधन हुआ था।
Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On