June 25, 2025 3:10 PM

Menu

खाद की कालाबाजारी से किसान त्रस्त, जिलाधिकारी से जांच की मांग।

साेनभद्र – सोनभद्र – वेदव्यास सिंह मौर्य

सोनभद्र जिले में साधन सहकारी समितियों से खाद गायब हो चुकी है। किसान चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं। पुर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी अभिषेक सिंह एवं मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। श्री पाण्डेय ने बताया कि सरकारी गोदामों से खाद गायब है। किसान बाजार से २६६ रुपए की जगह ३०० से ३५० रुपए में यूरिया खाद खरीद रहे हैं। कोई भी दुकानदार बिक्री रसीद नहीं दे रहा है।

वहीं पुर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।एक तरफ धान गेहूं खरीद में किसानों को महीनों जाड़े एवं धूप सहने के बाद भी पहले बिचौलियों की खरीद की गई। कितने किसानों को वापस ले जाना पड़ा।अब जब धान में खाद देने की बारी आई तो खाद ही गायब है। ऐसे में किसान मजबूर होकर बाजार से उंचे दाम पर खरीदने पर विवश हैं। इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On