February 23, 2025 9:38 AM

Menu

गणतंत्र दिवस के दिन दिखा बच्चों में एक अलग उत्साह, धूमधाम से हुआ कार्यक्रम का आयोजन

 

अनिल कुमार गुप्ता/विकास गुप्ता-सागोबाँध(सोनप्रभात)

ग्राम पंचायत सागोबांध के माँ जगदम्बा इंटरमीडिएट कॉलेज में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका सफलतापूर्वक संचालन माँ जगदम्बा इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री जितेन्द्र गुप्ता ने किया।


बच्चों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को देखने कड़ाके की ठंड में भी दर्शकों की हजारों की सँख्या में भीड़ रही।बाहर से आये हुए दर्शकों ने बच्चों को ईनाम स्वरूप प्रोत्साहित भी किया और साथ ही पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

बच्चों के हौसला अफजाई करने के लिए सत्यनारायण गुप्ता, अशोक गुप्ता, नानदेव गुप्ता,आनंद मुसाफिर, नंदलाल गुप्ता,मदन गोपाल, राजेश गुप्ता, विष्णु गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, उमाकांत, विजय गुप्ता,डॉ. दीपनारायण, अरुन गुप्ता, टी सर्कल,नीरज ओझा, अनिल ओझा, मुखदेव गुरुजी,लक्ष्मीनारायण यादव इत्यादि मौजूद थे।

 

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On