February 6, 2025 1:18 PM

Menu

गांधी जयंती के पूर्व स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ आयोजन।

सोनभद्र /संजय सिंह / सोन प्रभात

चुर्क महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने
के लिए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और इसके सफल कार्यान्वियन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती समारोह को स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाए जानें के निर्देश के क्रम में रविवार को कंपोजिट विद्यालय रौप पर वृहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शासन के व्यापक प्रचार प्रसार के फलस्वरूप जागरूक लोगो ने सुबह 10 बजे विद्यालय पहुंच कर स्वच्छता अभियान का आगाज करते हुए विद्यालय परिसर की साफ सफाई किया। अभियान के प्रति बच्चो में भी जबरजस्त उत्साह देखा गया विद्यालय के बच्चो द्वारा स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाया गया।

इस स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के दौरान पुर्व प्रधान अनन्त सिंह, प्रधान प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य बबुन्दर आदिवासी, ग्राम पंचायत सदस्य विजय यादव कोटेदार राजीव कुमार अछैबर सिंह मीना भारती प्रधानाध्यापिका रौप रेनु सिंह, दिव्या,नितु,रीता जयसवाल,किरन,अर्चना समस्त सहायक अध्यापिका कम्पोजिट बिद्यालय रौप, विनोद देव पाण्डेय अनुचर, सतीश कुमार रोजगार सेवक दिपु सफाई कर्मचारी , एवं स्वास्थ्य विभाग सहित ग्राम पंचायत रौप के तमाम सम्मानित लोग एवं महिलाएं स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में जागरूक रही।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On