August 5, 2025 4:27 AM

Menu

गायत्री परिवार अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण व वंदनीय माता के जन्म शताब्दी वर्ष पर 25 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक दुद्धी क्षेत्र में निकलेगी दिव्य अखंड ज्योति कलश यात्रा।

दुद्धी / सोनभद्र : जितेंद्र चंद्रवंशी/ सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वाधान में 100 वर्षों से दैयदिप्यमान अखंड ज्योति वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष संपूर्ण भारत व विश्व स्तर पर राष्ट्रीय चेतना जागृत करने व जन-जन में देवत्व का भाव व पृथ्वी पर स्वर्ग का वातावरण उत्पन्न करने के लिए संकल्पित गायत्री परिवार के परिजनों के द्वारा लिया गया है उक्त संदर्भ में होटल ग्रीन स्टार दुद्धी में तहसील स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन के बीच अखंड ज्योति शुभ कलश रथ यात्रा के आगमन दिनांक 25 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक सभी प्रज्ञा मंडलों ग्राम सागोबांध, नगवा,विंढमगंज, दुद्धी मीठीनिया,व नरखोरिया आदि प्रज्ञा मंडलों पर यज्ञ, हवन, पूजन दीप यज्ञ के सानिध्य में दिव्य ज्योति कलश रथयात्रा का भव्य स्वागत गायत्री परिजनों व स्थानीय जनों द्वारा किया जाना सुनिश्चित संगोष्ठी में किया गया।

संगोष्ठी कार्यक्रम के जिला सह समन्वयक गायत्री परिवार अरविंद सिंह द्वारा समस्त प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष द्वारा रूट चार्ट तहसील समन्वय के माध्यम से जिले को उपलब्ध कराते हुए शांतिकुंज को भेजे जाने का सुझाव दिया गया, जिला से पधारे प्रकाश केसरी ने शानदार समन्वय स्थापित करने कों लेकर दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा के सफलता पूर्वक संपन्न कराए जाने की अग्रिम शुभकामनाएं ज्ञापित किया।

जिला ट्रस्टी शिव शंकर प्रसाद कुशवाहा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का शानदार आयोजन के उपरांत समीक्षा याज प्रयाज, साधना ध्यान, अंशदान कर्मकांड आदि की समीक्षात्मक बैठक कर जुड़ाव रख संवाद स्थापित का सुझाव दिया। डॉ हर्षवर्धन प्रजापति जिला ट्रस्टी ने दिव्य ज्योति कलश यात्रा का पूजन यज्ञ और दीप यज्ञ का रूपरेखा बनाकर कार्य करने का सुझाव दिया, हुलास प्रसाद यादव ने परम पूज्य गुरुदेव वंदनीय माता के बताएं मार्ग का अनुसरण करने साथ हीं आगामी पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले यज्ञ व पौध रोपण पर सभी कों आमंत्रित किया।

संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन तहसील समन्यवयक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। संगोष्ठी का प्रारंभ मां गायत्री, पूज्य गुरुदेव व बंदनीय माता जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर प्रारंभ गायत्री मंत्र जप के साथ प्रारंभ किया गया। इस मौके पर प्रज्ञा मंडल दुद्धी अध्यक्ष जीवन राम चन्द्रवंशी, प्रज्ञामंडल नगवा अध्यक्ष शिव कुमार, प्रज्ञा मंडल सागोबांध अध्यक्ष डॉक्टर रामनाथ प्रजापति, प्रज्ञा मंडल विंढमगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि हुलास यादव, प्रज्ञा मंडल मिठीनीया अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा,महेश प्रसाद,रामदास कुशवाह, शिव शंकर जायसवाल, भगवान दास, अरविंद गुप्ता, जगत नारायण यादव, प्रेमचंद गुप्ता, कमला देवी, इंद्रमणि देवी, राजकुमारी देवी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे शांति पाठ के साथ संगोष्ठी पूर्ण की गई।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On