February 23, 2025 10:04 AM

Menu

डाला : नगर निकाय चुनाव में विजय संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक।

डाला – सोनभद्र / अनिल अग्रहरी – सोन प्रभात

डाला सोनभद्र।आज बृहस्पतिवार दोपहर डाला रामलीला मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय भाजपा विजय भाजपा द्वारा भब्य विजय संकल्प यात्रा निकाला गया।जिसका नेतृत्व नगर निकाय चुनाव प्रभारी संतोष शुक्ला ने किया।


नगर के रामलीला मैदान से निकला भव्य विजय संकल्प यात्रा नगर के मुख्य मार्ग बाजार से होता हुआ शहीद स्थल व डाला चढ़ाई से पुन: वापस आकर रामलीला मैदान में समाप्त हो गया।इस दौरान संकल्प यात्रा में सामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति-नीति से लोगों को अवगत कराया। रामलीला मैदान से भाजपा का झण्डा,बैनर लेकर बड़ी संख्या में निकली महिलाओं का हुजूम नगर में पहली बार देखने को मिला।पुरे दमखम के साथ निकला संकल्प यात्रा में महिलाओं की संख्या पुरूषो से भी कही ज्यादा रही।जिसे देख लोग आश्चर्यचकित हो रहे थे।घर के चौका-चूल्हा तक सिमट कर रहने वाली महिलाओं के गगनभेदी विभिन्न नारो से डाला बाजार गूंज उठा।


इस विजय संकल्प यात्रा रामलीला मैदान में पहुँचा,यात्रा में सामिल दीपिका जैन,कुसूमलता सोनी,रेखा शर्मा,सुषमा देवी,साधना तिवारी,दीपक दूबे,मुकेश जैन,संतोष कुमार बबलू,संदीप सिंह पटेल,गिरीश तिवारी,धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुभाष पाल,ओम प्रकाश शर्मा,मनीष तिवारी,रिशु जायसवाल,महेश सोनी,विकास जैन,बिशाल गुप्ताआदि लोग बड़ी संख्या में सामिल रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On