February 23, 2025 2:09 AM

Menu

ग्राम प्रधान के हाथों कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिले

Sonbhadra News/Report : Anil Kumar Agrahari

सोनभद्र। कड़ाके की ठंड को देखते हुए विकासखंड चोपन के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा के विभिन्न टोलों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो ने शनिवार को टोला बभनमारी, सरपतवा और रोहिनवाडंडी में गरीब, असहाय और दिव्यांग व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए लगभग 550 कंबल बांटे।

कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे, और उन्होंने ग्राम प्रधान को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस महीने ठंड अचानक बढ़ गई है, जिससे गरीबों और असहायों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में यह कंबल वितरण उनके लिए बड़ी राहत साबित होगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो ने कहा, “ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत गरीब, असहाय और दिव्यांग लोगों को होती है। समाज के हर व्यक्ति को ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।” उन्होंने आगे बताया कि भीषण ठंड को ध्यान में रखते हुए कुल 550 कंबलों का वितरण किया गया है, जिससे जरूरतमंदों को सर्दी से बचने में सहायता मिलेगी।

गांव में इस पहल की सराहना की जा रही है, और लोगों ने ग्राम प्रधान के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय कदम बताया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On