June 26, 2025 4:51 AM

Menu

घर से चार किमी दूर जंगल में जाकर युवक ने फांसी लगाई , मौत।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाकछार ग्राम में घर से चार किमी दूर जंगल में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह सोमवार को दोपहर बाद से ही लापता था। मंगलवार को उसका शव जंगल में फंदे पर लटकता देखा गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, हरनाकछार गांव निवासी सोहर लाल पनिका(38) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता जोखू राम के अनुसार, सोमवार दोपहर में खाना खाने के बाद घर से निकला था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला।

मंगलवार को गांव के लोग कुसुम्ही जंगल की ओर गए तो वहां आम के पेड़ पर सोहर लाल का शव गमछे के फंदे से लटक रहा था। सोहर पिछले कुछ महीनों से आर्थिक तंगी झेल रहा था। घरेलू खर्च के लिए उसने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज की अदायगी को लेकर वह परेशान था।

आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सोहर के परिवार में पत्नी सुनीता देवी, चार बेटियों और एक बेटा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी सोहर पर ही थी। थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है। विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On