घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या ने पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल में ब्लड बैंक का किया उद्घाटन

सोनभद्र:पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल परिसर में रविवार को घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने ब्लड बैंक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपना रक्त दान किया। विधायक ने बताया कि अब ब्लड बैंक पूर्ण रूप से क्रियान्वयित हो जाने से मरीजों को परेशानी नहीं होगी। मरीजों को अस्पताल परिसर में आसानी से ब्लड मिल सकता है।जिले से नेशनल हाईवे गुजरता है। ऐसे में आए दिन सड़कों पर दुर्घटनाएं होती रहती है। जिससे दुर्घटना में घायल मरीजों को ब्लड की आवश्यकता होती है। इन्ही सब समस्याओं को देखते हुए पंचशील अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक खोला गया है।इससे आप पास के कई प्रदेश के लोगों को इसका फायदा होगा। इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ अंजनी कुमार सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा अनुपमा मौर्या, अस्पताल अधीक्षक डा सतीश कुमार सिंह, डा दीप नरायण, डा शुभम सिंह, डायरेक्टर पवित मौर्या इत्यादि लोगो ने अपना रक्तदान किया। विधायक ने बताया कि ब्लड बैंक के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गरीब से गरीब व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले, इसी दिशा में यह कदम उठाया गया है।

इस अवसर पर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयास से अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना हुई है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर हनीफ, विनोद दुबे, मोहन कुशवाहा, शक्ति पाल, राहुल विश्वकर्मा, कमलेश कुमार यादव, अखिलेश सिंह, संदीप चौबे, शशि कुमार यादव, विनोद सिंह कुशवाहा, प्रेम प्रकाश गुप्ता, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. उमाकांत मौर्य, विवेक सिंह, राजू यादव आदि लोग मौजूद रहें।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On