February 6, 2025 1:59 AM

Menu

चकचपकी प्रधान ने कड़ाके की ठंडी मे असहायों को बांटा कम्बल।

बभनी – सोनभद्र 

उमेश कुमार- सोनप्रभात

बभनी। थाना क्षेत्र अंतर्गत चक चपकी में कड़ाके की ठंड में असहायों और गरीबों को कंबल वितरण करने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को बभनी ब्लॉक के चक चपकी गांव में कई गरीबों व असहाय परिवार के लोगो को कंबल वितरित किया गया। ग्राम प्रधान परवेज अख्तर ने एक-एक करके दर्जनों गरीबों को कंबल वितरित किया। सबसे पहले आसपास की गरीब महिलाओं को बुलाकर कंबल बांटा और उसके बाद अन्य जरूरतमंदों को वितरित किया। ग्राम प्रधान परवेज अख्तर ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहाय और गरीबो को कंबल वितरण करने से अच्छा कोई बड़ा पूण्य काम नही है।

इस दौरान ग्राम प्रधान परवेज अख्तर,दशमतीया, बुधनी, श्री किशुन, मानमती, तेजमनी, सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On