July 22, 2025 4:58 PM

Menu

चोरों की बढ़ती हिम्मत, ताला तोड़कर 40000 का सामान उड़ाया

अनिल कुमार गुप्ता- सागोबांध, सोनभद्र (सोनप्रभात)

विकासखंड म्योरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सागोबांध के जीगनटोला निवासी सियाराम गुप्ता के दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 40,000 का सामान और कुछ नगद पैसे उड़ा दिए।
मामला रात 12:00 बजे के बाद का बताया जा रहा है। दुकानदार के अनुसार यह घटना आधी रात के बाद का है।


बताया जा रहा है कि उनके दुकान से कपड़े,जूते- चप्पल,किराना का सामान और लगभग 2000 नगद उड़ा दिया जानकारी पुलिस को दी गई और मामले की शिनाख्त करने पुलिस लगभग सुबह 8:00 बजे घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा और वो इसके शिनाख्त में जोरों शोरों से जुटी है।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On