दुद्धी – सोनभद्र
जितेंद्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात
- 👈घंटा ,घड़ियाल ,शंखनाद से आसपास का वातावरण गूंज रहा था।
दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत ग्राम बीडर मे लौआ नदी नदी के तट पर भास्कर सूर्य देवता मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा गायत्री परिवार के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपादित हुआ ।
विधि विधान से पूजा अर्चना उपरांत प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत क्षिति, जल ,पावक, गगन, समीरा रूपी शरीर को मंत्रोच्चारण उपरांत मूर्ति में जीव की स्थापना कर आज से छठ माता के पूजा अर्चन के लिए माताओं एवं बहनों को मंदिर समर्पित किया गया। गौरव का पल स्थानीय ग्रामवासी, नगर वासियों के लिए रहा ,जो घाट पर सूर्य देवता का मूर्ति छठ के पावन अवसर पर स्थापित किया गया।
व्यास पीठ पर गायत्री परिवार के अजीत चौबे, हरसू राम चंद्रवंशी, शिव शंकर कुशवाहा, गुरु जी द्वारा विधि विधान से पूजा कार्यक्रम यज्ञ, हवन, आरती आदि कार्यक्रम संपादित कराए गए। घंटा घड़ियाल शंखनाद शे आस-पास का वातावरण भक्तिमय हो गया और व्रत धारी माताएं इस कार्य को लेकर प्रसन्ना दिखी।
आयोजक राम मनोहर नोरके , कौशल्या देवी एवं माता सरस्वती देवी राम केश्वर प्रसाद के सानिध्य में ग्राम प्रधान नारद अमरनाथ, वेद प्रकाश, अरविंद ,महेंद्र कुमार सोनू मेडिकल स्टोर, संदीप कुमार, विजय धारी ,राजेश कुशवाहा, शांतेश्वर कुशवाहा एवं गायत्री परिवार के पन्ना लाल कुशवाहा नेतृत्व जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी गायत्री परिवार के संयोजन में गायत्री परिवार के लोगों के द्वारा पूजा पाठ संपादित कराया गया।
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra, Uttar Pradesh, and beyond. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.