February 23, 2025 1:47 AM

Menu

जंगल मे बकरी चरा रहे व्यक्ति के तीन बकरियों को जंगली जानवर(हड़हा) ने बनाया शिकार, एक बकरी लापता।

  • म्योरपुर विकास खण्ड अंतर्गत करचाटोला के मधुबन गांव का मामला

लिलासी – सोनभद्र
आशीष गुप्ता / दिनेश चौधरी – सोनप्रभात

म्योरपुर विकासखण्ड के करचटोला मधुबन गांव के राजेश्वर पुत्र रामभरोस यादव के तीन बकरियों को जंगली जानवर (हड़हा) के द्वारा शिकार बना लिया गया।

प्रतिदिन की भांति राजेश्वर अपनी बकरियों को चराने जंगल में ले गया जहाँ वह आश्वस्त होकर बकरियों को चरने के लिए छोड़ दिया। कुछ समय बाद ढूंढने पर कई बकरियां कम दिखी तो जंगल मे और ढूंढने पर 3 बकरियों के अध खाया शरीर और क्षतविक्षत शरीर मिला वहीं 1 बकरी का कोई पता नही चला।

राजेश्वर ने बताया कि 11 बकरियों में 4 बकरी का आज नुकसान हो गया। साथ ही राजेश्वर ने कहा कि जंगली जानवर हड़हा पागलों की भांति खूंखार होकर बकरियों को शिकार बना रहा है और जंगल मे घूम रहा है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On