March 16, 2025 2:09 AM

Menu

जनपद सोनभद्र अपना दल एस की बैठक संपन्न।

सोनभद्र – सोन प्रभात / जितेंद्र चंद्रवंशी – आशीष गुप्ता

सोनभद्र जनपद अंतर्गत अपना दल एस सोनभद्र की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में बूथ , सेक्टर,जोन,विधान सभा का समीक्षा बैठक पर चर्चा किया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री सत्यनारायण पटेल जी ने सम्बोधित किया कि विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पार्टी मुखिया व केन्द्रीय उद्योग वाणिज्य मन्त्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के निर्देशानुसार जनपद के सभी विधानसभाओं में विधानसभा, जोन,सेक्टर,बूथ कमेटी का पुनः गठन करना है।तथा कार्यकर्ता,पदाधिकारी गण अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाय और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करें।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दिनेश बियार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण पटेल,विधान सभा अध्यक्ष दुद्धी श्री राम सुरेश कुशवाहा,जोन अध्यक्ष जयचन्द प्रसाद,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार जायसवाल, जोन अध्यक्ष लवकुश चन्द्रवंशी सहित सभी जिला कमेटी के पदाधिकारी गण, जनपद के सभी विधान सभा अध्यक्ष गण,जोन अध्यक्ष गण, सेक्टर अध्यक्ष गण सहित सैकड़ों की संख्या में अपना दल एस पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने आये हुए लोग व कार्यकर्ता,पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On