June 25, 2025 2:39 AM

Menu

जनसत्ता पार्टी के नेताओं ने आरडी पब्लिक स्कूल कादल में ध्वजारोहण कर मनाया गणतंत्र दिवस।

दुद्धी – सोनभद्र

जितेंद्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात

दुद्धी/ सोनभद्र| ब्लॉक क्षेत्र के कादल गांव स्थित आरडी पब्लिक स्कूल में आज 26 जनवरी के अवसर पर जनसत्ता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने अपने पार्टी/संगठन के नेताओं के साथ ध्वजारोहण कर 26 जनवरी मनाया,इस दौरान उन्होंने बच्चों में खुद की तरफ से मिठाईयां बांटी।

जनसत्ता पार्टी नेताओं के साथ आरडी पब्लिक स्कूल पहुँचे जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को सर्वप्रथम बैज लगाकर बच्चों ने उनका स्वागत किया तत्पश्चात श्री सिंह ने ध्वजारोहण किया और झंडे को सलामी दी ,इसके बाद सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया।

इस मौके पर जनसत्ता जिला सचिव विनय सिंह , जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सीता गुप्ता , जिला सचिव नीतू सिंह (महिला प्रकोष्ठ), नगर अध्यक्ष अखिलेश सिंह , नगर उपाध्यक्ष जितेंद सिंह ,नगर सचिव अजीत यादव ,सक्रिय सदस्य सुमेर सिंह चौधरी मौजूद रहें|

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On