June 24, 2025 5:17 PM

Menu

जन सेवा केंद्र संचालक के केंद्र पर चोरी, ले उड़े लाखो के माल।

  • जन सेवा केन्द्र के पिछे दीवाल से ईंट तोड़ कर किए चोरी।
  • केंद्र संचालक व पत्रकार विवेकानंद ने बताया नगदी समेत लाखो का सामान चोरी हुआ।

उमेश कुमार -सोनप्रभात/ बभनी

ब्लॉक संवाददाता बभनी -सोनभद्र

बभनी।थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैना चौराहे पर विवेकानंद अपनी जन सेवा केन्द्र व मोबाइल दुकान का संचालन किया करते हैं। शुक्रवार की रात 8बजे दुकान बंद कर अपने घर जाने के बाद जब  रोज की तरह शनिवार की सुबह सात बजे जब दुकान खोला तो भीतर बिखरे पड़े हालात को देखकर अवाक रह गया। माजरा समझते देर न लगी कि चोरी हुआ है।

 

चोरी हुई समान में आठ मोबाइल हैंडसेट,होम थिएटर, मेमोरी,एअरफोन आदि सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व नगदी चालीस हजार समेत लाखों की चोरी कर चोरों ने हाथ साफ कर लिए।घटना की जानकारी आसपास के लोगों को होते ही लोग दहशत में हैं।

  • पिछले हिस्से के दीवाल में लगाई सेंध-

तस्वीर से साफ दिखाई दे रहा है, कि चोरों ने किस तरह चोरी को अंजाम दिया है। यह घटना आसपास क्षेत्र में पहली बार होने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ हैं। घटना की सूचना डायल 112को दे दी गयी। बभनी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On