June 24, 2025 4:44 AM

Menu

“जब विश्व डगमगा रहा था, तब भारत जगमगा रहा था।”

सुरेश गुप्त/विन्ध्यनगर
बैढ़न/सिंगरौली- सोनप्रभात

~ सोनभद्र जिले से भी विभिन्न जगहों से लोगों ने तस्वीरें सांझा की। 

 

 


एकता,अखण्डता, राष्ट्र भक्ति तथा समर्पण ही हमारी शक्ति है, हम संकट में भी हम दीप जलाकर अंधेरें से लड़ने का जज्बा रखते है। हमारे नगर सिंगरौली में भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रात्रि 9 बजते ही दीपक, मोम बत्तियाँ, टॉर्च और मोबाइल के फ्लैश जल उठे, वातावरण दीपावली मय हो गया, गजब का नजारा।कहीं आतिश बाजी हुई और बैलून छोड़े गए तो गायत्री परिवार ने गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय का जाप कर आरती की। दीपों के प्रकाश ने समूचे विश्व को हमारे एक जुटता का अहसास कराया है।कुछ कांग्रेस जनों का कहना था दीपक तो हमने भी जलाया परन्तु मोदी जी को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए कुछ अन्य बिरोधियों ने तर्क दिया की हम तो रोज ही दीपक जलाते है तो आज भी जलाया। अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों तथा संस्थानों द्वारा भी इस प्रकाश पर्व में रोशनी की आहुति दी गयी।

सोनभद्र के ग्रामीण क्षेत्र भी दीपों के प्रकाश से जगमगाये। 

“प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी ने 9 बजे दीप,मोमबत्ती जलाकर प्रधानमंत्री के इरादों को मजबूत करते हुए पुरजोर समर्थन प्रदर्शित करते हुए। अपने अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर अपने अंदर सकारात्मक विचार और ऊर्जा का संचार किया।”

 

इसी क्रम में सोनप्रभात को जिले के विभिन्न जगहों से तस्वीरे प्राप्त हुई। आरंगपानी से रघुबर दयाल ने अपने पूरे कुटुंब के साथ तस्वीरे सांझा की।

 

 

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On