June 26, 2025 3:25 AM

Menu

जय श्री राम के नारों से गूंज उठा नगर बैढ़न।

  • हिंदू जन जागरण यात्रा का नगर वासियों ने किया जगह जगह स्वागत।
  • पुलिस व्यवस्था रही चौकस।

विंध्य नगर – सिंगरौली / सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोन प्रभात

विक्रम संवत 2079 हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्ल पक्ष चैत्र प्रतिपदा के दिन नव जीवन हिंदू संघ एवम शिव पार्वती सेवा समिति के तत्तावधान में कार्य क्रम के संयोजक एवम ध्वज वाहक राज देव जायसवाल के नेतृत्व में हिंदू जन जागरण यात्रा का शुभारंभ नव जीवन विहार सेक्टर एक स्थित शिव पार्वती मंदिर प्रांगण से भव्य एवम बृहद रूप में प्रारंभ होकर इंदिरा चौक , विंध्य नगर,बिलौंजी, माजन मोड़ गोल चक्कर से होता हुआ वापिस शिव पार्वती मंदिर प्रांगण में हर्ष और उत्साह के साथ समापन हुआ।

कार्य क्रम के संयोजक राज देव जायसवाल ने बताया इसमें नव जीवन विहार के सभी सेक्टर तथा गण मान्य लोगों ने।शामिल होकर मोटर साइकिल एवम अन्य वाहनों से शामिल होकर पूरे शहर को जय श्री राम के नारों से गुंजायमान कर दिया।

आज के आयोजन में मुख्य सहयोगी के रूप में राजेंद्र कुमार नाई,राम लल्लन प्रजापति,देव नारायण दुबे,रोशन सिंह, लाले कुशवाहा,अंश उपाध्याय,मुकेश दुबे,राजेश सोनी,माखन दुबे,राघवेंद्र सिंह,राजेंद्र कुमार साहू,राजकुमार कुशवाहा सहित सेक्टर एक से सर्वजीत सोनी, वेद प्रकाश ,कांति शाह,आशुतोष शुक्ला,विनीत सिंह,अभिजीत कोचिंग, अमल गुप्ता,दीपेश मानिक सेक्टर दो से रामेश्वर कुशवाहा,सेक्टर तीन से राघवेंद्र सिंह तथा तथा सेक्टर चार से शुभेंदु सेन ,बनौली से राजकुमार, गहिल गढ़ से बाबू नंदन बंसल ,दिलीप कुमार शाह , विंध्य नगर कॉलोनी से दीपकराज अपने साथियों सहित उपस्थित रहे।


चाक चौबंद पुलिस व ट्रेफिक व्यवस्था के कारण यह आयोजन शांति पूर्ण तथा सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ!!

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On