June 25, 2025 10:19 AM

Menu

जरहा की आजीविका सखी समूह ने विधवा महिलाओं में किया साड़ी वितरण

बीजपुर(विनोद गुप्त)सोंनप्रभात

स्थानीय ग्राम पंचायत जरहा के पंचायत भवन पर राज्य ग्रामीण आजीविका समूह की सखी व समाजसेवी वाकिलुन निशा ने गरीब असहाय विधवा 14 महिलाओं को साड़ी वितरित किया। साड़ी वितरण में ग्राम प्रधान जरहा सुशीला देवी,पंचायत सहायक मंजू कुमारी,ग्राम संगठन कोषाध्यक्ष सुनीता देवी,हंस सखी रितिका बासमती शामिल रही। राज्य ग्रामीण आजीविका समूह सखी व समाजसेवी वाकिलुन निशा जरहा के राजो की निवासी है

वह एक सफल गृहणी के साथ साथ समाज के कार्यो में अग्रणी रहती हैं और हमेशा गरीबो की मदद के लिए तत्पर रहती हैं। वाकिलुन निशा ने बताया कि अभी समूह सखियों के लिए चप्पल बनाने,पत्तल बनाने और मोमबत्ती बनाने की मशीन लगवाई हैं जल्द ही प्रशिक्षण का कार्य शुरू होगा।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On