February 23, 2025 10:00 AM

Menu

जल प्रकोप-: सिंगरौली में सासन का ऐश बाँध फूटा!

सुरेश गुप्त/ विन्ध्यनगर- वैढ़न
सोनप्रभात(सोनभद्र/आस-पास)

सिंगरौली। सासन क्षेत्र के ग्राम सिद्धिकला व लटबुडवा में शुक्रवार शाम 4:30 पर अचानक ऐश डेम के टूटने से अनेकों गांव के सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए। सैकड़ों एकड़ मे तैयार खड़ी फसल मलबे मे डूबकर बर्बाद हो गयी। अनेक मवेशी तथा घर आवश्यक सामान इस बहते सैलाब में समा गया तथा अनेक जगह का मार्ग अवरुद्ध हो गया एक पुलिया भी मलबे में बह गयी।

“जिला प्रशासन की विज्ञप्ति के अनुसार लापता 6 लोंगों की सूची जारी की गयी है , इन लोगो की गम्भीरता से तलाश की जा रही है।”

प्रशासन ने युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिया है। प्रभावित लोगों को राहत साम्रगी व सर्वे द्वारा उचित मुआवजे की सूची तैयार की जा रही है। इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा प्रशासन द्वारा जिम्मेदार परियोजना व सम्बंधित अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही के आदेश दिए गए है।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On