जितेंद्र चंद्रवंशी -दुद्धी, सोनभद्र (सोनप्रभात)
- 👉एनडीए (भाजपा-अपना दल एस) का पर्चा हुआ दाखिला

सोनभद्र। एनडीए (भारतीय जनता पार्टी-अपना दल एस) ने संयुक्त रूप से मिल कर राधिका पटेल पत्नी अरुण कुमार जिला पंचायत क्षेत्र सिरसिया ठकुराई वार्ड नम्बर 11 का जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद सोनभद्र के लिए दिनांक 26-06-2021 समय 02:00 बजे पर्चा दाखिला किया गया।
गौरतलब है कि जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह पटेल ने अपना दल एस को दिनांक 26-06-2021 को अवगत कराया गया है कि जनपद सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अपना दल एस के कोटे में घोषित हुआ है जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी हेतु राधिका पटेल पत्नी अरुण सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र 11 सिरसिया ठकुराई जनपद सोनभद्र को नामित किया गया है। जिसमे आज एन डी ए (भारतीय जनता पार्टी-अपना दल एस) मिल करके पर्चा दाखिला किया।
जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष जमुना प्रसाद सरोज, विधानसभा (401) रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे, अजीत रावत, व रॉबर्ट्सगंज लोक सभा (80) सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधानसभा (403) दुद्धी विधायक हरीराम चेरो, जिलाध्यक्ष सत्य नारायण सिंह पटेल, उदय नाथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष, अपना दल (एस) के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव प्रभारी/राष्ट्रीय सचिव अभिषेक चौबे, दिनेश वियार राष्ट्रीय सदस्य, कविता चेरो जिला पंचायत सदस्य, संगीता पटेल जिला पंचायत सदस्य, जिला कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर पटेल, अरुण कुमार, सतेंद्र जिला पंचायत सदस्य, नवनीत सिंह पटेल, विवेक कुमार पांडेय प्रदेश सचिव अपना दल (एस) (बौद्धिक मंच)/ जिला मीडिया प्रभारी, सन्तोष शुक्ला भाजपा जिला महामंत्री, मोहन कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य चुर्क, उदित रवानी आदि लोगो ने पर्चा दाखिला कराया।

Sonbhadra News Desk, a leading Hindi news platform dedicated to delivering accurate, timely, and insightful coverage of Sonbhadra and Uttar Pradesh. With a deep commitment to ethical journalism. Follow us for Sonbhadra News Today. Son Prabhat LIVE

