October 22, 2024 11:14 PM

Menu

जिला महिला चिकित्सालय पर नवरात्रि के अवसर पर किया गया फल वितरण का कार्यक्रम।         

संवाददाता – यू गुप्ता ब्यूरो चीफ सोनप्रभात


जौनपुर न्यूज। आज लायंस क्लब जौनपुर “सूरज” द्वारा सेवा सप्ताह के दूसरे दिन जिला महिला चिकित्सालय पर नवरात्रि के प्रथम दिन फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।                                       
इस कार्यक्रम के संयोजक लायंस अनिल गुप्ता जी ने कहा कि “नर सेवा नारायण सेवा है। भूखे गरीबों की मदद करके आत्मा को शांति मिलती है और परमेश्वर भी खुश होते है।”


लायंस क्लब जौनपुर “सूरज” के अध्यक्ष विकास साहू उर्फ विक्की जी ने कहा कि “सेवा करने का उत्साह सबके चेहरे पर स्पष्ट दिख रहा है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम करते रहने का वचन दिया ।”
       

                              
इस सेवा सप्ताह मे चेयरपर्सन एमजेएफ लायंस संतोष साहू उर्फ बच्चा जी ने सेवा कार्य में सहयोग के लिए सभी लायंस का आभार व्यक्त किया ।     

                 

इस पुनीत अवसर पर लायंस अनिता गुप्ता , रेखा मौर्य , प्रियंका सिंह , मीना साहू , क्लब की प्रथम लेडी लायंस स्वाति साहू , एमजेएफ लायंस आनंद स्वरूप साहू , कोषाध्यक्ष लायंस अमित साहू , सचिव लायंस दशरथ मौर्य ,  एमजेएफ लायंस त्रिपुंड भास्कर मौर्य , लायंस नसीम अख्तर , आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On