जीवन रक्षक सम्मान से सम्मानित हुए रेनुकूट के अमित चौबे।

रेणुकूट – U. Gupta / Sonprabhat News 

जनपद में सामाजिक सरोकारों और मानवता की सेवा में अग्रणी रहने वाली संस्था जीवन रक्षक फाउंडेशन द्वारा गाजीपुर के शहनाई पैलेस में रक्तदान पर राष्ट्रीय सम्मेलन व जीवन रक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें देश भर से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थावो को सम्मानित किया गया यह आयोजन शीर्षदीप व टीम द्वारा किया गया था जिसमें सोनभद्र से रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी संस्था प्रयास फाउंडेशन एक मुहिम जिंदगी बचाने की तरफ से अमित चौबे को ‘जीवन रक्षक सम्मान’ से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें उनके द्वारा समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा और आपात स्थितियों में लोगों की मदद करने के सराहनीय प्रयासों के लिए दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिंह द्वारा भेंट किया गया

फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना है जो अपनी परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाने या उनके जीवन को सुगम बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। अमित चौबे संस्था के रक्तदान प्रभारी है और स्वास्थ्य सेवाओं में मदद, रक्तदान जागरूकता और आपातकालीन सहायता करते है।

समाज में अमित जैसे युवाओं की ऊर्जा और समर्पण की आज अत्यंत आवश्यकता है। उनका यह सम्मान अन्य युवाओं को भी परोपकार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।”
इस अवसर पर अमित चौबे ने फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में जनपद के कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On