June 24, 2025 12:55 PM

Menu

जैविक खाद अपनाइए, स्वस्थ पैदावार पाइए – संतोष पाण्डेय।

सिंगरौली से सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोन प्रभात

  • आशीष शुक्ल ने किया बागवानी का निरीक्षण, हुए गदगद!!


जनपद सिंगरौली में नगर निगम द्वारा पौधारोपण , बागवानी तथा जल संरक्षण जैसे जन हित कार्यों के लिए सदैव प्रोत्साहित व सहयोग दिया जाता रहा है,इसी का परिणाम है अनेक रह वासियों ने अपने उत्कृष्ट कार्य से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, तथा लोगों को प्रशिक्षित भी किया है।

विंध्य नगर निवासी नवजीवन रहवासी संस्था के सचिव एस डी गर्ग ने जल संरक्षण ,संचयन पर विशेष कार्य किया ,पौधारोपण कर अपने आसपास के क्षेत्र तथा स्वय के आवास को हरा भरा तो रखा ही घर पर ही साग,सब्जी, फल भी पैदा किए ,बेकार पड़ी चीजों से सुंदर सजावटी उत्पाद दिए !! शहर के जाने माने समाजसेवी मिश्रा पॉली क्लीनिक के संचालक डॉ डी के मिश्रा जहां रक्त दान शिविर, पौधारोपण तथा जरूरत मंदो की सेवा के लिए जाना पहचाना नाम है वहीं अपने घर पर खूब सूरत बागवानी बनाकर लोगो को जैविक खेती का महत्व एवम रसायनिक खाद से होने वाले नुकसान से परिचित करा रहे हैं, बताते चले डॉक्टर मिश्रा ने अपने छत पर खूब सूरत बाग वानी कर मौसमी सब्जी व फलो की पैदावार कर रहे है।

डॉक्टर मिश्रा बताते है कि हम अपनी छत पर ही जैविक खेती कर रहे है, जो कि स्वास्थ्य वर्धक तो हैं ही,साथ में भावनात्मक लगाव के कारण हमे ये बच्चे सदृश लगते है!!नगर निगम अधिकारी व स्वच्छता प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी संतोष पाण्डेय ने बताया कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए निगम द्वारा जैविक खाद, ट्रस्ट बिन एवम कंपोस्टर मुफ्त दिया जा रहा है।


इस कार्य हेतु आई ई सी हेड आशीष शुक्ला, रावेंद्र सिंह आदि घरों पर जाकर लोगो को प्रोत्साहित कर रहे हैं!!

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On