March 14, 2025 6:01 PM

Menu

ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को ज़िला कांग्रेस शहर अध्यक्ष वन पर्यावरण एवं बालमुकुंद सिंह परिहार को जिला संगठन मंत्री बनाए जाने पर सम्मान समारोह में पहुंचे जिले के कई दिग्गज नेता।

  • सम्मान समारोह में सत्य प्रकाश प्रजापति जुवाड़ी विंध्यनगर ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन।


विंध्य नगर / सिंगरौली – सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात


मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी के निर्देशन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री अजय सिंह राहुल भैया जी एवं पूर्व मंत्री माननीय श्री कमलेश्वर पटेल जी की सहमति से सिंगरौली जिला प्रभारी माननीय श्री गुरमीत सिंह” मंगू “एवं माननीय श्री ज्ञानेंद्र द्विवेदी जी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के अनुशंसा पर बालमुकुंद सिंह परिहार पूर्व सरपंच खुटार को जिला संगठन मंत्री सिंगरौली ग्रामीण एवं ज्ञानेंद्र सिंह “ज्ञानू” को शहर अध्यक्ष वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ बनाए जाने पर कल 30 मई मंगलवार को सर्किट हाउस माजन मोड़ में वरिष्ठ कांग्रेस जनों द्वारा सम्मान समारोह रखा गया था, जिसमें जिले के तीनों विधानसभा से कई दिग्गज नेताओं ने पहुंचकर नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत दिया एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राम अशोक शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालमुकुंद सिंह परिहार को संगठन मंत्री का दायित्व दिए जाने से आज समूचे जिले में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह बना हुआ है वही ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को शहर अध्यक्ष वन पर्यावरण प्रकोष्ठ बनाए जाने पर सिंगरौली विधानसभा में निश्चित रूप से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, पूर्व महापौर एवं सिंगरौली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रीमती रेनू साह ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए कहा कि श्री परिहार के जिला संगठन मंत्री पद पर एवं श्री ज्ञानेंद्र सिंह को शहर अध्यक्ष वन पर्यावरण प्रकोष्ठ पर जबसे नियुक्ति की गई है, संगठन में एक नया जान आया है, जिला पंचायत सदस्य एवं किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री अशोक सिंह पैगाम ने कहा कि नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री श्री बालमुकुंद सिंह परिहार बहुत ही अनुभवी संघर्षशील कांग्रेस के नेता हैं इनके अनुभव का सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा सिंगरौली विधानसभा एवं चितरंगी विधानसभा को फायदा होगा, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु के नियुक्ति पर श्री पैगाम ने कहा कि मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के नेता है कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में सफलता मिलेगी, जिला संगठन मंत्री पद पर अपनी नियुक्ति पर बालमुकुंद सिंह परिहार ने कहा कि जिस विश्वास के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने कार्य करने का मौका दिया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और 2023 विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा पर कांग्रेश की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात मेहनत करूंगा, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने शहर अध्यक्ष बन पर्यावरण प्रकोष्ठ पर अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया ! साथ ही कहाँ कि मैं कांग्रेस के सभी साथियों को साथ लेकर कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु मेहनत करूँगा , इस बार प्रत्याशी कोई भी हो हम सब को मिलकर उसे जितना हैं जिससे सिंगरौली का रुका हुआ विकास हो सके।

कार्यक्रम का संचालन रूपेश चंद्र पांडे जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल द्वारा किया गया, उक्त सम्मान समारोह अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राम अशोक शर्मा, पूर्व महापौर एवं विधानसभा प्रत्याशी रेनू शाह, पूर्व महापौर प्रत्याशी जिला कांग्रेस सिंगरौली शहर के उपाध्यक्ष आदिवासी नेता संगीता सिंह, अशोक सिंह पैगाम किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं सदस्य जिला पंचायत, रूपेश चंद्र पांडे जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, अशोक साह पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, राजकुमार दीपांकर प्रदेश सचिव, बालेंद्र वर्मा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, नागेंद्र सिंह बबलू सिहावल विधायक प्रतिनिधि एवं प्रवक्ता जिला कांग्रेस, राघवेंद्र श्रीवास्तव उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस शहर, लखन लाल शाह प्रदेश कोऑर्डिनेटर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, रामसागर शाह पूर्व पार्षद, मनोज शाह सिद्धि प्रदेश कोऑर्डिनेटर पिछड़ा वर्ग कांग्रेश, भैया लाल सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ ग्रामीण, प्रवीण सिंह चौहान मीडिया प्रभारी जिला कांग्रेस सिंगरौली ग्रामीण, शालिनी श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष यंग ब्रिगेड सेवादल महिला शहर, पंकज पांडे प्रदेश प्रवक्ता एनएसयूआई, मनोज सिंह जिला इंटक अध्यक्ष युवा, अजय सिंह डब्बू पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा सिंगरौली, शरद पंचोली, गुड्डू सिंह पार्षद बरगवां नगर परिषद, अभय राज सिंह बरगवां, रामभजन साकेत पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्रेम सिंह भाटी महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली, प्राण जायसवाल जिला अध्यक्ष समाज कल्याण कांग्रेश प्रकोष्ठ, केमला जायसवाल देवसर विधानसभा प्रभारी यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल गन्नई, हनुमान प्रसाद जायसवाल जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड ग्रामीण, पारसनाथ जायसवाल सरई प्रदेश सचिव कर्मचारी संघ, अखिलेश पांडे सचिव जिला कांग्रेस ग्रामीण, दयानिधि दुबे सचिव जिला कांग्रेस ग्रामीण, श्याम वती खैरवार ब्लॉक अध्यक्ष मोरवा महिला कांग्रेस, अमरजीत सिंह बिल्लू मोरवा, केसर कली विश्वकर्मा पूर्व पार्षद प्रत्याशी, अनिल वैश्य पार्षद नगर पालिक निगम, रविंद्र पटेल पार्षद नगर पालिक निगम, रामदयाल शाह ब्लॉक अध्यक्ष खुटार, रेशमा सिंह गहरवार ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस खुटार, राम सजीवन शाह खुटार एडवोकेट ब्लॉक अध्यक्ष बैढ़न कांग्रेश वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ,आशुतोष कुमार शाह जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेश एवं ब्लाक अध्यक्ष खुटार यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल, पवन सिंह सखौहा जिला उपाध्यक्ष यंग ब्रिगेड सेवादल, रावेंद्र कुमार साह कोषाध्यक्ष यंग ब्रिगेड सेवादल, महेश शाह महासचिव यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल, सौरव सिंह रघुवंशी जिला उपाध्यक्ष यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल, बंशमड़ी रजक डब्बू सचिव यंग ब्रिगेड सेवादल, अख्तर रजा जिला सचिव यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल, पुष्पराज शाह पिंटू जिला सचिव यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल, जैनुल अंसारी पप्पू जिला सचिव यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल, मोनू सोनी जिला सचिव यंग ब्रिगेड सेवादल, पिंटू सोनी जिला सचिव यंग ब्रिगेड सेवादल, संजय शाह ब्लॉक अध्यक्ष युवक कांग्रेस खुटार, बृजेश शाह ब्लॉक अध्यक्ष खुटार सेवादल, हीरामणि शुक्ला जिला उपाध्यक्ष सेवादल, रामदास कुशवाहा महामंत्री जिला कांग्रेस सेवादल, राकेश द्विवेदी जिला महामंत्री सेवा दल, संतोष चौबे जिला सचिव सेवादल, संजय बसहोर जिला सचिव सेवादल, संतधारी देशमुख जिला सह सचिव सेवादल, अंजनी वर्मा जिला सचिव सेवादल, आशीष साकेत जिला सचिव सेवादल, सुरेश साकेत जिला महासचिव सेवा दल, महादेव बसोर जिला संयुक्त सचिव सेवादल, विजय जायसवाल जिला सचिव सेवादल, राड़ा सिंह खुटार, मोहनलाल शाह चितरबईर, राम भजन शाह खुटार, राम लखन शाह खुटार, प्रभा शंकर मलिक खुटार, दशरथ शाह खुटार, अरविंद सिंह करकोसा, महेश सिंह करकोसा, इंगिरा शर्मा एडवोकेट, रुद्र प्रताप सिंह गहरवार खुटार , विनोद शाह पोखरा टोला खुटार, धर्मजीत शाह करहिया टोला खुटार आदि भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे, सिंगरौली के गायक अशोक पांडे जी ने अपने टीम के साथ गाना गाकर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया, सम्मान समारोह में नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री बालमुकुंद सिंह परिहार से प्रभावित होकर सिंगरौली विधानसभा के वार्ड नंबर 36 से सत्य प्रकाश प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेसका दामन थामा ।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On