June 24, 2025 7:44 PM

Menu

झारखंड बॉर्डर क्षेत्र में नक्सली गतिविधि को देखते हुए एस पी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एडिशनल एसपी डॉ राजीव कुमार सिंह व सीओ दुद्धी ने थाना विंढमगंज बॉर्डर पर की सघन चेकिंग।

दुद्धी – सोनभद्र – जितेंद्र चंद्रवंशी/ सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र थाना विंढमगंज उतर प्रदेश बॉर्डर-झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र में हुए नक्सली वारदात के बाद विंढमगंज बार्डर में पुलिस ने बार्डर एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया। घटना की गंभीरता क़ो देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नक्शल डॉ राजीव कुमार सिंह तथा सी ओ दुद्धी राम आशीष यादव ने विंढ़मगंज क्षेत्र का दौरा किया और आवश्यक निर्देश दिए. पुलिस हर आने जाने वाले वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहनों के कागजात देखकर ही उनको आगे जाने दिया गया। जिन लोगों पर पुलिस को शक हुआ उनसे कड़ी पूछताछ की गई।


पुलिस ने पड़ोसी राज्य झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा है हालांकि पुलिस की चौकसी हमेशा रहती है। किन्तु आज सी ओ दुद्धी रामाशीष यादव ने झारखंड बार्डर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बतादें रांची रिवा मार्ग मार्ग झारखंड उत्तर प्रदेश होते हुए गुजरता है। इस मार्ग से संदिग्ध व्यक्ति भी गुजरते है। पुलिस ने इस मार्ग से गुजरने वाले हर वाहन को रोककर तलाशी ली। कुछ वाहन चालकों पर शक होने पर पुलिस ने उनसे कड़ी पूछताछ भी की। वाहनों के कागजात चेक कर और पूछताछ के बाद ही उनको आगे जाने दिया गया।

पुलिस के इस अभियान को लेकर सबसे अधिक बाइक चालकों में हड़कंप मचा रहा। वह पुलिस से बचते हुए निकलने का प्रयास करते देखे गए लेकिन इधर उधर से रास्ता न होने पर उनको पुलिस का सामना करना पड़ा। पुलिस की पूछताछ के बाद ही वाहन चालक आगे जा सके।
इस दौरान विंढ़मगंज थाना प्रभारी विनोद सोनकर सहित आसपास के थानों की फोर्स सहित पी ए सी के जवान मौजूद रहे l

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On