March 13, 2025 5:10 AM

Menu

झारखंड में प्रवेश के लिये ई पास जरूरी

पप्पू यादव -विंढमगंज,सोनभद्र (सोनप्रभात)

 

 

  • झारखंड प्रशासन कोबिड 19 को लेकर हुआ सख्त

 

विंढमगंज सोनभद्र- स्थानीय थाना क्षेत्र जो झारखंड, छत्तीसगढ़ राज्य के बॉर्डर से लगा हुआ रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह से ही बढ़ती हुई कोरोना संक्रमण को लेकर झारखंड सरकार के द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मिनी लॉकडाउन फेज 4 के तहत प्रशासन सख्त हो गई है। आज से गढ़वा जिले के झारखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित बिलासपुर चेक पोस्ट पर प्रशासन सख्त हो गई है तथा बॉर्डर पर आने जाने वाले वाहनों को ईपास के माध्यम से प्रवेश कराया जा रहा है। जिस भी वाहन के पास ई पास नहीं है उस वाहन प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।चेक पोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट के रूप मे गोविंद प्रताप सिंह श्री बंशीधर नगर थाने के एसआई राहुल कुमार दल बल के साथ मौजूद हैं।

 

मजिस्ट्रेट गोविंद प्रताप सिंह ने बताया कि उतर प्रदेश से झारखंड में जाने के लिये ई पास देखाकर ही जाना होगा और झारखंड से उतर प्रदेश जाने के लिये भी ई पास कि जरूरत है। कोरोना संक्रमण के कारण राज्य सरकार के निर्देश पर गढ़वा जिले के डीसी राजेश राजेश कुमार पाठक के निर्देश पर झारखंड यूपी सीमा पर स्थित बिलासपुर में गत महीनों से चेक पोस्ट बनाया गया है। उक्त चेक पोस्ट दूसरे राज्यों से आने जाने वाले लोगों स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कोरोना जांच के बाद ही झारखंड की सीमा के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On