June 28, 2025 5:12 AM

Menu

डाला-: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना,गली में जमें कचरे और पानी।

डाला- सोनभद्र -: अनिल कुमार अग्रहरि- सोनप्रभात

डाला सोनभद्र – आज बृहस्पतिवार को तेज गरज व आंधी के साथ हुआ झमाझम बरसात से जहां मौसम सुहाना हो गया।वहीं नालियों में भरी गंदगी आनेजाने वाले रास्तो पर भर गया।जिससे लोगो का आवागमन करना मुश्किल हो गया है।ऐसा ही नजारा बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के बाड़ी स्थित अघोर सेवा सदन के पीछे स्थित बस्ती की है।

जहां साफ सफाई के अभाव में गंदगी से बजबजाती नाली का पुरा कचड़ा निकलकर बरसात के कारण रास्ते पर भर गया है।बदबू भरा फैला कचड़ो के बीच से होकर गुजरना बस्ती वालो के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On