February 6, 2025 1:42 PM

Menu

डाला:-बूथ शसक्तीकरण अभियान के क्रम में संगठनात्मक बैठक खन्ना कैम्प के प्रांगण में आयोजित

सोनभद्र/अनिल कुमार अग्रहरि/सोनप्रभात

डाला सोनभद्र- भाजपा डाला मंडल के बूथ शसक्तीकरण अभियान के क्रम में संगठनात्मक बैठक गुरुवार को बाड़ी स्थित खन्ना कैंप के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे ने की। बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम ने पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी कहा कि आगे आगामी 2024 लोकसभा चुनाव भी आने वाला है। चुनाव जिताने के दृष्टिकोण से संगठन की संपूर्ण जिम्मेदारी बूथ व शक्ति केंद्र प्रभारी की होती है। हम कार्यकर्ताओं की पहचान संगठन से है। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति इमानदार होना चाहिए। संगठन में कार्य करने वालों को ही पदाधिकारी का दायित्व सौंपा जाए। कार्यक्रम में उपस्थित बूथ प्रभारी शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक तथा पार्टी पदाधिकारीयों ने केंद्र सरकार के नौ साल से अधिक उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संचालन मंडल उपाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय ने किया।

इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, संतोष कुमार बबलू, मंडल प्रभारी कमलेश चौबे, महामंत्री संदीप सिंह, रामनिवास तोमर, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अमरेश उपाध्याय, उर्मिला, मनीष तिवारी, राजू शुक्ला, रिशु जायसवाल, संतोष त्रिपाठी, मनी शंकर राय, महेश सोनी, अमीत शर्मा, मदन अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On