June 24, 2025 12:51 PM

Menu

तेलगुड़वा -कोन मार्ग पर गड्ढा होने से हो रही यात्रियों को दिक्कतें

अनिल कुमार अग्रहरि -डाला, सोनभद्र (सोनप्रभात)

 

 

डाला – चोपन थाना अंतर्गत तेलगुड़वा में कोन मार्ग पर सड़क किनारे लगभग डेढ़ फीट गहरी, 6 फिट चौड़ी, 150 फिट लंबी खुदाई कर दो महीने से इंटरलॉकिंग करने के लिए खुला छोड़ दिया गया है। जहां अक्सर यात्री गिर चोटिल हो रहे हैं। यहां प्रति दिन लगभग दो हजार से ज्यादा यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। तेलगुड़वा बस स्टैंड से झारखंड के भी यात्री हमेशा सैकड़ो की संख्या में आते जाते रहते है। बारिश हो जाने के जाने के कारण चलना दुस्वार हो गया है। बस स्टैंड पर खुदाई हुए गड्ढे में पानी भरने से अब बदबू देने लगा है। यहां प्रति दिन लगभग दो हजार से ज्यादा यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। इंटरलॉकिंग के ईट भी आ चुका है। कब लगेगा किसी स्थानीय व्यक्ति को कोई जानकारी नही है। *इस सम्बंध में अवर अभियंता अमित वर्मा ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से काम बंद किया गया* था। अब जल्द ही काम चालू करा दिया जाएगा ।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On