February 23, 2025 9:18 PM

Menu

थाना चोपन पुलिस ने दो फरार वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार.

Sonbhadra – Anil Agrahari / Sonprabhat Live 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने दो फरार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पहला नाम मुन्ना यादव (55 वर्ष) का है, जो थाना चोपन क्षेत्र के सिन्दुरिया निवासी हैं। मुन्ना यादव के खिलाफ मु0नं0-8443/21 धारा 323, 504, 506, 379, 427 भादवि के तहत मामला दर्ज था।

वहीं, दूसरा गिरफ्तार अभियुक्त हनुमान वंशल (34 वर्ष) है, जो झूलन टाली मलीन बस्ती, डाला निवासी हैं। हनुमान वंशल के खिलाफ मु0नं0-7156/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह – थाना चोपन, सोनभद्र
  2. उ0नि0 आशीष कुमार पटेल – चौकी प्रभारी, डाला, थाना चोपन
  3. हे0का0 मनोज कुमार – चौकी डाला, थाना चोपन
  4. का0 मुकेश कुमार – चौकी डाला, थाना चोपन
Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On