थाना पन्नूगंज पुलिस की बड़ी सफलता: दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित कई धाराओं में वांछित अभियुक्त लल्लू तिवारी गिरफ्तार

Sonbhadra – Vedvyas Singh Maurya / Sonprabhat News 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को एक और सफलता मिली है। थाना पन्नूगंज पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है।

कई गंभीर धाराओं में था वांछित

थाना पन्नूगंज क्षेत्र में पंजीकृत मु0अ0सं0 208/2025, धारा
108, 85, 115(2), 352, 351(2) बी.एन.एस.
तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के गंभीर प्रकरण में अभियुक्त लल्लू तिवारी पुत्र रामेश्वर तिवारी निवासी ग्राम पड़रीकला वांछित चल रहा था। आरोपी लगातार फरारी काट रहा था, जिसके चलते पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

एएसपी ऑपरेशन व सीओ सदर के निर्देशन में कार्रवाई सफल

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी।
दिनांक 26 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पड़रीकला में अभियुक्त के घर घेराबंदी की और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: लल्लू तिवारी

  • पिता: रामेश्वर तिवारी

  • निवास: ग्राम पड़रीकला, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र

  • उम्र: लगभग 37 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, थाना पन्नूगंज

  2. का0 सिकन्दर सरोज, थाना पन्नूगंज

अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On