August 17, 2025 7:31 PM

Menu

थाना रायपुर पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी जैसे गंभीर मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

सोनभद्र , सोनप्रभात , वेदव्यास सिंह मौर्य

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-144/2024 धारा- 419, 420, 406, 467, 468, 471 व 120बी भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित दो अभियुक्तगण 01.हरिचरन मौर्या पुत्र स्व0 विश्वनाथ मौर्या निवासी ग्राम खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 62 वर्ष, 02.राम मनोहर मौर्या पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र मौर्या निवासी ग्राम खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 65 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर समय लगभग 10.45 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. हरिचरन मौर्या पुत्र स्व0 विश्वनाथ मौर्या, निवासी ग्राम खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 62 वर्ष।
2. राम मनोहर मौर्या पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र मौर्या, निवासी ग्राम खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 65 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- थानाध्यक्ष रामदरश राम थाना रायपुर अजय पाण्डेय
अखिलेश कुमार थाना
का0 मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On