दीर्घायु हॉस्पिटल का दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार ने किया उदघाटन।

दुद्धी / सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी/ सोन प्रभात 

दुद्धी सोनभद्र राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 39 पत्ता कंपनी वार्ड 1 पर आई सी यूँ आदि आईपीडी सुविधाओं से लैस अस्पताल का उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति /जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। अस्पताल संचालक डॉक्टर रविश सिन्हा की माने तो अस्पताल में मरीज के बेहतर उपचार हेतु चिकित्सक डॉक्टर शिवकुमार बिन्द,डॉक्टर रितेश यादव, डॉक्टर सचिन तिवारी मौजूद है। मरीज का ओपीडी शुल्क वार्षिक 250 रूपये रखा गया हैं जबकि 24 घंटे मरिज की भर्ती शुल्क 500 रुपये जबकि डे केयर अर्थात दिन भर के लिए 300 रुपए बेड चार्ज मरीज को देय होगा। इसे आगे आने वाले समय में इसे और भी बेहतरीन बनाने का प्रयास अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया जाना हैं।

अस्पताल उद्घाटन के समय भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रवण सिंह गौड़, रामेश्वर प्रसाद राय, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुद्धी दीपक शाह विंढमगंज वीरेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक वशिष्ठ , जिला समरसता प्रमुख नन्दलाल अग्रहरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, सुरेंद्र कुमार अग्रहरी, मनोज सिंह, स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, मनोज मिश्रा एडवोकेट, सभासद निरंजन गुप्ता आदि प्रबुद्ध जन मौके पर मौजूद थे।

सभी ने अस्पताल के उज्जवल भविष्य की कामना कर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के मरीजों का सस्ते और बेहतर उपचार की आशा अस्पताल प्रबंधन डॉक्टर रविश सिन्हा से किया। इस मौके पर स्टाफ सोनी कुमार, अरविंद कुमार आदि सैकड़ो स्थानीय जन मौजूद रहें।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On