दुःखद-: प्रधान प्रत्याशी कैलाश प्रजापति के बाद पत्नी की भी कोरोना से मृत्यु, लोगों में दहशत।

सोनभद्र – सोनप्रभात- वेदव्यास सिंह मौर्य

रायपुर थाना क्षेत्र के सरईगढ़ के प्रधान प्रत्याशी कैलाश प्रजापति की मृत्यु गुरुवार की रात में हो गई थी और पत्नी कुन्ती देवी आक्सीजन के सहारे जीवन मृत्यु से लड़ रही थीं कि भी मृत्यु रविवार की रात्रि में हो जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बतादें कि दोनो पति पत्नी उप स्वास्थ्य केन्द्र सरईगढ़ मे कोविड वैक्सीन का टीका लगवाए थे।उसी दिन से बुखार,बदन दर्द,खांसी आने लगी।वाराणसी में इलाज कराया गया। जहां से सासाराम के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की रात्रि एक बजे कैलाश प्रजापति की मृत्यु हो गई।वहीं जीवन मृत्यु से लड़ते हुए उनकी पत्नी कुन्ती देवी भी रविवार को चल बसीं।पूरा परिवार दहशत में है।साथ ही क्षेत्र के लोग भी भयभीत हैं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On