दुद्धी चेयरमैन ने भूमि पूजन कर, इंटरलॉकिंग कार्य का किया शुभारंभ

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र)

दुद्धी,सोनभद्र- वृहस्पतिवार को नगर के वार्ड नम्बर 5 में डूडा द्वारा स्वीकृत इंटरलॉकिंग कार्य का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने भूमि पूजन कर किया।

डीआर फर्नीचर से पडडू खान के घर तक कच्ची गली/रास्ता होने से बरसात के दिनों में लोगों का आना-जाना दुश्वार था। लम्बे समय से इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण की मांग के बाद चेयरमैन के प्रयास से करीब साढ़े छः लाख रुपये की लागत से बन रहे गली/रोड से स्थानीय रहवासियों में हर्ष का माहौल है।चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि नगर में दर्जनों विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। नगर का कायाकल्प करना हमारा लक्ष्य है और उस पर जोर-शोर से कार्य चल रहा है। इस मौके पर सभासद शाहनवाज खान सोनू,आनंद कुमार,ठेकेदार प्रदीप कुमार त्रिपाठी, अंकित जौहरी, सुनील जायसवाल आदि संभ्रांतजन उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On