March 15, 2025 12:09 AM

Menu

दुद्धी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह का हुआ तबादला

दुद्धी/जितेंद्र कुमार चन्द्रवंशी/सोनप्रभात

राम सम्मुख मऊ से दुद्धी नगर पंचायत का संभालेंगे दायित्व
दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह का शासन के द्वारा जनहित व शासकीय कार्य हित में शनिवार को तबादला कर दिया गया है। शासन से जारी पत्र के अनुसार अधिशासी अधिकारी भारत सिंह की नवीन तैनाती चित्रकूट के मानिकपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के पद पर किया गया है। तबादले की पुष्टि स्वयं ईओ भारत सिंह ने भी की है। वही तबादले से रिक्त दुद्धी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के पद पर राम समुख को नवीन तैनाती की बात बताई जा रही है। बताते दे की भारत सिंह करीब 5 वर्ष से यहां पर कार्यरत थे। अपने गृह नगर के करीब हो गया है । कहा कि अभी आदेश नहीं आया है आने के बाद वे यहां से रवाना होंगे। उनके तबादले से लोग मायूस है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On