दुद्धी नगर में भारत माता जय के साथ निकला तिरंगा यात्रा।

दुद्धी – सोनभद्र – जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र राष्ट्रीयता का बोध कराते हुए महावीर सरस्वती शिशु मंदिर दुद्धी के तत्वाधान में भारत माता की जय घोष के गगनभेदी नारे के साथ तिरंगा यात्रा दुद्धी नगर के मुख्य मार्ग से होता निकला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक श्याम जी सिंह गौतम, जिला सह संघ चालक नंदलाल अग्रहरी,व मनोज कुमार मिश्रा नें आजादी का 75वीं अमृत महोत्सव के महत्व को समझाते हुए आजादी के दीवाने मतवाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहित वीरांगनाओं वीर सपूत देशभक्तों के गौरव गाथा का विस्तार से प्रकाश डाला गया।

उनका अनुसरण कर राष्ट्र सर्वोपरि का भाव मन में लेकर आगे बढ़ने की बात बताई, साथ ही सनातन संस्कृति, परंपरा, लोकाचार केस आरक्षण पर जोर देने को कहा।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक इंद्रसेन जी, नगर सह संघचालक अमरनाथ, जिला कार्यकर्ता अरुणोदय जौहरी, खंडकार्यवाह श्रवण कुमार, खंड बौद्धिक प्रमुख विष्णु कांत तिवारी,राकेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, नगर सहकार कार्यवाह सत्यम कुमार अग्रहरी, सहित महावीर सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य भगवान दास, राजू कुमार, कुंवर प्रताप,बबीता शुक्ला, काजल कुमारी, संगिनी सिंह,सहित विद्यालय के भैया बहन मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार तिवारी द्वारा किया गया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On