March 14, 2025 3:29 AM

Menu

दुद्धी-: प्रत्येक शनिवार को अपराहन 2:00 बजे से 4:00 बजे तक सामाजिक चिंतकों की गोष्ठी (डॉ राजेंद्र प्रसाद भवन कचहरी परिसर में)

दुद्धी – सोनभद्र 

जितेंद्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात

 

दुद्धी सोनभद्र।  मंगलवार को क़स्बा दुद्धी के कुछ संभ्रांत ,बुद्धजीवियों की बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता नंदलाल एडवोकेट के आवास पर हुई| जिसमें विभिन्न सामाजिक विषयों विशेषकर कुटुंब प्रबोधन / संरक्षण पर विशेष चर्चा हुई|विचारों उपरांत यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक शनिवार को दिन में 2 बजे से 4 बजे तक कचहरी परिसर स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद भवन वाचनालय / पुस्तकालय में सामाजिक चिंतन के विभिन्न बिन्दुओ पर विचार विमर्श हेतु बुद्धजीवियों ,चिंतकों एवमं विभिन्न खेलों के पारंगत लोगों को आमंत्रण कर उनका मार्गदर्शन ग्रहण किया जाए|उक्त आयोजन में किसी विशेष व्यक्ति ,समुदाय ,या जाति से उठकर कार्य किया जाए|

 

आयोजन की रूपरेखा बनाने में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी ,अध्यक्ष नवजीवन समिति अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, सचिव अभय सिंह ,जवाहर लाल अग्रहरी ,डॉ इस्लामुल हुदा,श्रवण कुमार व अमरनाथ जायसवाल मौजूद रहें| इस आशय की जानकारी शिव शंकर एडवोकेट ने दिया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On