(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र) ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) दुद्धी परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्राम प्रधानों, स्थानीय पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को विभागीय योजनाओं व प्रक्रियाओं से परिचित कराना था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व शिक्षक शामिल हुए। सभी को बैज भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी (न्यायिक) अश्विनी कुमार ने संबोधन में कहा कि प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायतों से सीधे जुड़े हैं। प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान समन्वय बनाकर शिक्षा विकास पर कार्य करें।
बीडीओ राम विशाल चौरसिया व खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमशंकर राम ने ग्राम प्रधानों से शिक्षा प्रसार में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमशंकर राम ने की, जबकि वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने विशेष सहयोग दिया। कार्यशाला में शिक्षा गुणवत्ता सुधार व शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
अन्य उपस्थित: एआरपी श्यामसुंदर, उज्ज्वल मौर्य, योगेन्द्र यादव, शिक्षक छविलाल, मुसईराम, सदानंद मिश्र, जितेन्द्र चौबे, अविनाश गुप्ता, विवेक शांडिल्य, धर्मेंद्र सिंह, नीरज कन्नौजिया, अवधेश कन्नौजिया, ओमप्रकाश, दयाशंकर, तत्सत तिवारी, मनोज जायसवाल, डॉ. रमेश कुमार, राजेश झा, पीयूष, लल्लू राम, विवेक, रेनू कन्नौजिया, अमिता तिवारी आदि। संचालन जितेन्द्र चौबे, अविनाश गुप्ता व प्रीति चौरसिया ने किया।
Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















