दुद्धी / सोनभद्र – जितेंद्र चंद्रवंशी/ सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम उपरांत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी सदस्य भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बने साथ ही 500 से 2000 सदस्य बनाए जाने हेतु विभिन्न पदाधिकारी को अलग-अलग दायित्व का बोध कराते हुए कहा कि संगठन में अगर आगे जाना है तो उसकी प्रमुख नीव सदस्यता अभियान है ।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/09/img-20240923-wa00036991323437149280232-1024x461.jpg)
भाजपा सदस्यता अभियान के प्रमुख मनीष कुमार जायसवाल गोरख अग्रहरि पीयूष कुमार कसेरा सहित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ,किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा , महिला मोर्चा आदि को दिए गए कार्य क्षेत्र में ऑनलाइन नमो ऐप के माध्यम से प्रत्येक बूथ, वार्डो पर सदस्य बनाने का कार्य करना है । उपस्थित सभी पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश जिला अध्यक्ष ने दिया है और ससमय सदस्यता पूर्ण कर बुक में भी भरे जानें की बात कहीं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार , अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह गौड़ , जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ,मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल , प्रेम नारायण सिंह, सूरज देव सेठ , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे ।
![Sonprabhat Live News](https://sonprabhat.live/wp-content/litespeed/avatar/d0bbc52ee97ec57a3f066983626be72e.jpg?ver=1738736541)
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra, Uttar Pradesh, and beyond. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/12/शुभाजंली-क्लिनिक.png)
![Ad- Shivam Medical](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/12/Your-paragraph-text-1.png)